Translate

Tuesday 22 October 2013

कबीर के अनमोल वचन.

कबीर

  • साँप के दाँत में विष रहता है, मक्खी के सिर में और बिच्छू की पूँछ में किंतु दुर्जन के पूरे शरीर में विष रहता है। - कबीर
  • कष्ट पड़ने पर भी साधु पुरुष मलिन नहीं होते, जैसे सोने को जितना तपाया जाता है वह उतना ही निखरता है। - कबीर
  • जिस तरह जौहरी ही असली हीरे की पहचान कर सकता है, उसी तरह गुणी ही गुणवान् की पहचान कर सकता है। – कबीर
  • माया मरी न मन मरा, मर मर गये शरीर। आशा तृष्ना ना मरी, कह गये दास कबीर॥ - कबीर
  • कबिरा आप ठगाइये, और न ठगिये कोय। आप ठगे सुख होत है, और ठगे दुख होय॥ - कबीर
  • कबिरा घास न निन्दिये जो पाँवन तर होय। उड़ि कै परै जो आँख में खरो दुहेलो होय॥ - कबीर
  • यदि सदगुरु मिल जाये तो जानो सब मिल गया, फिर कुछ मिलना शेष नहीं रहा। यदि सदगुरु नहीं मिले तो समझों कोई नहीं मिला, क्योंकि माता-पिता, पुत्र और भाई तो घर-घर में होते हैं। ये सांसारिक नाते सभी को सुलभ है, परन्तु सदगुरु की प्राप्ति दुर्लभ है। - कबीरदास
  • केवल ज्ञान की कथनी से क्‍या होता है, आचरण में, स्थिरता नहीं है, जैसे काग़ज़ का महल देखते ही गिर पड़ता है, वैसे आचरण रहित मनुष्‍य शीघ्र पतित होता है। - कबीर
  • खेत और बीज उत्‍तम हो तो भी, किसानों के बोने में मुट्ठी के अंतर से बीज कहीं ज्‍यादा कहीं कम पड़ते हैं, इसी प्रकार शिष्‍य उत्‍तम होने पर भी गुरुओं की भिन्‍न-भिन्‍न शैली होने पर भी शिष्‍यों को कम ज्ञान हुआ तो इसमें शिष्‍यों का क्‍या दोष। - संत कबीर
  • जब आपका जन्म हुआ तो आप रोए और जग हंसा था. अपने जीवन को इस प्रकार से जीएं कि जब आप की मृत्यु हो तो दुनिया रोए और आप हंसें। - कबीर

रहीम के अनमोल वचन.

रहीम

  • उत्तम पुरुषों की संपत्ति का मुख्य प्रयोजन यही है कि औरों की विपत्ति का नाश हो। - रहीम
  • थोड़े दिन रहने वाली विपत्ति अच्छी है क्यों कि उसी से मित्र और शत्रु की पहचान होती है। - रहीम

गोस्वामी तुलसीदास के अनमोल वचन.

गोस्वामी तुलसीदास

  • फल के आने से वृक्ष झुक जाते हैं, वर्षा के समय बादल झुक जाते हैं, संपत्ति के समय सज्जन भी नम्र होते हैं। परोपकारियों का स्वभाव ही ऐसा है। - तुलसीदास
  • वृक्ष अपने सिर पर गरमी सहता है पर अपनी छाया में दूसरों का ताप दूर करता है। - तुलसीदास
  • स्वप्न वही देखना चाहिए, जो पूरा हो सके। - तुलसी
  • कीरति भनिति भूति भलि सो, सुरसरि सम सबकँह हित होई॥ - तुलसीदास
  • गगन चढहिं रज पवन प्रसंगा। (हवा का साथ पाकर धूल आकाश पर चढ जाता है) — गोस्वामी तुलसीदास
  • ईश्‍वर ने संसार को कर्म प्रधान बना रखा है, इसमें जो मनुष्‍य जैसा कर्म करता है उसको, वैसा ही फल प्राप्‍त होता है।। - गोस्‍वामी तुलसीदास
  • वृक्ष अपने सिर पर गरमी सहता है पर अपनी, छाया में दूसरों का ताप दूर करता है। - तुलसीदास
  • अवसर आने पर मनुष्‍य यदि कौड़ी (दाम) देने में चूक जाये जो तो फिर लाख रुपया देने से क्‍या होता है ? द्वितीया के चंद्रमा को न देखा जाए फिर पक्ष भर चंद्रमा उदय रहे, उससे क्‍या होगा? - तुलसीदास

सुदर्शन के अनमोल विचार.

सुदर्शन

  • मुहब्बत त्याग की माँ है। वह जहाँ जाती है अपने बेटे को साथ ले जाती है। - सुदर्शन
  • जो काम घड़ों जल से नहीं होता उसे दवा के दो घूँट कर देते हैं और जो काम तलवार से नहीं होता वह काँटा कर देता है। - सुदर्शन
  • अधर्म की सेना का सेनापति झूठ है। जहाँ झूठ पहुँच जाता है वहाँ अधर्म-राज्य की विजय-दुंदुभी अवश्य बजती है। - सुदर्शन
  • धन तो वापस किया जा सकता है परंतु सहानुभूति के शब्द वे ऋण हैं जिसे चुकाना मनुष्य की शक्ति के बाहर है। - सुदर्शन
  • लक्ष्मी उसी के लिए वरदान बनकर आती है जो उसे दूसरों के लिए वरदान बनाता है। - सुदर्शन
  • जो अपने को बुद्धिमान समझता है वह सामान्यतः सबसे बड़ा मूर्ख होता है। - सुदर्शन
  • कीर्ति का नशा शराब के नशे से भी तेज़ है। शराब छोड़ना आसान है, कीर्ति छोड़ना आसान नहीं। - सुदर्शन
  • करुणा में शीतल अग्नि होती है जो क्रूर से क्रूर व्यक्ति का हृदय भी आर्द्र कर देती है। - सुदर्शन

जयशंकर प्रसाद के अनमोल वचन.

जयशंकर प्रसाद

  • पाषाण के भीतर भी मधुर स्रोत होते हैं, उसमें मदिरा नहीं शीतल जल की धारा बहती है। - जयशंकर प्रसाद
  • पुरुष है कुतूहल व प्रश्न और स्त्री है विश्लेषण, उत्तर और सब बातों का समाधान। - जयशंकर प्रसाद
  • नारी की करुणा अंतरजगत का उच्चतम विकास है, जिसके बल पर समस्त सदाचार ठहरे हुए हैं। - जयशंकर प्रसाद
  • संसार भर के उपद्रवों का मूल व्यंग्य है। हृदय में जितना यह घुसता है उतनी कटार नहीं। - जयशंकर प्रसाद
  • अधिक हर्ष और अधिक उन्नति के बाद ही अधिक दुख और पतन की बारी आती है। - जयशंकर प्रसाद
  • मनुष्य अपनी दुर्बलता से भली-भांति परिचित रहता है, पर उसे अपने बल से भी अवगत होना चाहिये। — जयशंकर प्रसाद
  • दरिद्रता सब पापों की जननी है, तथा लोभ उसकी सबसे बड़ी संतान है। - जयशंकर प्रसाद
  • मनुष्‍यता का एक पक्ष वह भी है, जहां वर्ण, धर्म और देश को भूलकर मनुष्‍य, मनुष्‍य के लिए प्‍यार करता हैं। - जयशंकर प्रसाद

कालिदास के अनमोल विचार.

कालिदास

  • पृथ्वी पर तीन रत्न हैं। जल, अन्न और सुभाषित लेकिन अज्ञानी पत्थर के टुकड़े को ही रत्न कहते हैं। - कालिदास
  • यशस्वियों का कर्तव्य है कि जो अपने से होड़ करे उससे अपने यश की रक्षा भी करें। - कालिदास
  • उदय होते समय सूर्य लाल होता है और अस्त होते समय भी। इसी प्रकार संपत्ति और विपत्ति के समय महान पुरुषों में एकरूपता होती है। - कालिदास
  • काम की समाप्ति संतोषप्रद हो तो परिश्रम की थकान याद नहीं रहती। - कालिदास
  • सज्जन पुरुष बादलों के समान देने के लिए ही कोई वस्तु ग्रहण करते हैं। - कालिदास
  • सब प्राचीन अच्छा और सब नया बुरा नहीं होता। बुद्धिमान पुरुष स्वयं परीक्षा द्वारा गुण-दोषों का विवेचन करते हैं। - कालिदास
  • जिनका चित्त विकार उत्पन्न करने वाली परिस्थितियों में भी अस्थिर नहीं होता वे ही सच्चे धीर पुरुष होते हैं। - कालिदास
  • सज्जन पुरुष बिना कहे ही दूसरों की आशा पूरी कर देते है जैसे सूर्य स्वयं ही घर-घर जाकर प्रकाश फैला देता है। - कालिदास
  • दान-पुण्य केवल परलोक में सुख देता है पर योग्य संतान सेवा द्वारा इहलोक और तर्पण द्वारा परलोक दोनों में सुख देती है। - कालिदास
  • अवगुण नाव की पेंदी में एक छेद के समान है, जो चाहे छोटा हो या बड़ा एक दिन उसे डुबा दे्गा। - कालिदास

पं. रामप्रताप त्रिपाठी के अनमोल वचन.

पं. रामप्रताप त्रिपाठी

  • आपत्तियाँ मनुष्यता की कसौटी हैं। इन पर खरा उतरे बिना कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता। - पं. रामप्रताप त्रिपाठी
  • जिस मनुष्य में आत्मविश्वास नहीं है वह शक्तिमान हो कर भी कायर है और पंडित होकर भी मूर्ख है। - पं. रामप्रताप त्रिपाठी
  • मित्रों का उपहास करना उनके पावन प्रेम को खंडित करना है। - पं. रामप्रताप त्रिपाठी

संत तिरुवल्लुवर के अनमोल वचन.

संत तिरुवल्लुवर के अनमोल वचन

संत तिरुवल्लुवर

  • नेकी से विमुख हो जाना और बदी करना नि:संदेह बुरा है, मगर सामने हँस कर बोलना और पीछे चुगलखोरी करना उससे भी बुरा है। - संत तिरुवल्लुवर
  • नम्रता और मीठे वचन ही मनुष्य के आभूषण होते हैं। शेष सब नाममात्र के भूषण हैं। - संत तिरुवल्लुर
  • सोचना, कहना व करना सदा समान हो, नेकी से विमुख हो जाना और बदी करना नि:संदेह बुरा है, मगर सामने हंस कर बोलना और पीछे चुगलखोरी करना उससे भी बुरा है। - संत तिस्र्वल्लुवर
  • उस मनुष्य का ठाट-बाट जिसे लोग प्यार नहीं करते, गांव के बीचोबीच उगे विषवृक्ष के समान है। - संत तिरुवल्लुवर
  • जो सबके दिल को खुश कर देने वाली वाणी बोलता है, उसके पास दरिद्रता कभी नहीं फटक सकती। - तिरूवल्‍लुवर
  • आलस्‍य में दरिद्रता बसती है, लेकिन जो, व्‍यक्ति आलस्‍य नहीं करते उनकी मेहनत में लक्ष्‍मी का निवास होता है। - तिरूवल्‍लुर
  • बड़प्‍पन सदैव ही दूसरों की कमज़ोरियों, पर पर्दा डालना चाहता है, लेकिन ओछापन, दूसरों की कमियों बताने के सिवा और कुछ करना ही नहीं जानता। - तिरूवल्‍लुवर

माघ के अनमोल वचन.

माघ

  • मनस्वी पुरुष पर्वत के समान ऊँचे और समुद्र के समान गंभीर होते हैं। उनका पार पाना कठिन है। - माघ
  • कुशल पुरुष की वाणी प्रतिकूल बोलनेवाले प्रबुद्ध वक्ताओं को मूक बना देती है और पक्ष में बोलने वाले मंदमति को निपुण। - माघ
  • जहाँ प्रकाश रहता है वहाँ अंधकार कभी नहीं रह सकता। - माघ्र

आचार्य श्रीराम शर्मा के अनमोल वचन.

आचार्य श्रीराम शर्मा के अनमोल वचन
आचार्य श्रीराम शर्मा

http://hi.bharatdiscovery.org/w/skins/common/images/magnify-clip.png
आचार्य श्रीराम शर्मा
·                     इस संसार में प्यार करने लायक़ दो वस्तुएँ हैं-एक दुख और दूसरा श्रम। दुख के बिना हृदय निर्मल नहीं होता और श्रम के बिना मनुष्यत्व का विकास नहीं होता। - आचार्य श्रीराम शर्मा
·                     संपदा को जोड़-जोड़ कर रखने वाले को भला क्या पता कि दान में कितनी मिठास है। - आचार्य श्रीराम शर्मा
·                     जीवन में दो ही व्यक्ति असफल होते हैं- एक वे जो सोचते हैं पर करते नहीं, दूसरे जो करते हैं पर सोचते नहीं। - आचार्य श्रीराम शर्मा
·                     मानसिक बीमारियों से बचने का एक ही उपाय है कि हृदय को घृणा से और मन को भय व चिन्ता से मुक्त रखा जाय। - आचार्य श्रीराम शर्मा
·                     मनुष्य कुछ और नहीं, भटका हुआ देवता है। - आचार्य श्रीराम शर्मा
·                     असफलता यह बताती है कि सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं किया गया। श्रीराम शर्मा आचार्य
·                     शारीरिक गुलामी से बौद्धिक गुलामी अधिक भयंकर है। श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     ग्रन्थ, पन्थ हो अथवा व्यक्ति, नहीं किसी की अंधी भक्ति। श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     जैसी जनता, वैसा राजा। प्रजातन्त्र का यही तकाजा॥ श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     केवल वे ही असंभव कार्य को कर सकते हैं जो अदृष्य को भी देख लेते हैं। श्रीराम शर्मा आचार्य
·                     नहीं संगठित सज्जन लोग। रहे इसी से संकट भोग॥ श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     मनुष्य की वास्तविक पूँजी धन नहीं, विचार हैं। श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     प्रज्ञा-युग के चार आधार होंगे - समझदारी, इमानदारी, जिम्मेदारी और बहादुरी। श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     मनःस्थिति बदले, तब परिस्थिति बदले। - पं श्रीराम शर्मा आचार्य
·                     रचनात्मक कार्यों से देश समर्थ बनेगा। श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     संसार का सबसे बडा दिवालिया वह है जिसने उत्साह खो दिया। श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     समाज के हित में अपना हित है। श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     सुख में गर्व न करें, दुःख में धैर्य न छोड़ें। - पं श्री राम शर्मा आचार्य
·                     उसी धर्म का अब उत्थान, जिसका सहयोगी विज्ञान॥ श्रीराम शर्मा, आचार्य
·                     बड़प्पन अमीरी में नहीं, ईमानदारी और सज्जनता में सन्निहित है। श्रीराम शर्मा आचार्य
·                     जो बच्चों को सिखाते हैं, उन पर बड़े खुद अमल करें तो यह संसार स्वर्ग बन जाय। श्रीराम शर्मा आचार्य
·                     विनय अपयश का नाश करता हैं, पराक्रम अनर्थ को दूर करता है, क्षमा सदा ही क्रोध का नाश करती है और सदाचार कुलक्षण का अंत करता है। श्रीराम शर्मा आचार्य
·                     जब तक व्‍यक्ति असत्‍य को ही सत्‍य समझता रहता है, तब तक उसके मन में सत्‍य को जानने की जिज्ञासा उत्‍पन्‍न नहीं होती है। - पं. श्रीराम शर्मा
·                     अवसर तो सभी को जिन्‍दगी में मिलते हैं, किंतु उनका सही वक्‍त पर सही तरीके से इस्‍तेमाल कुछ ही कर पाते हैं। - श्रीराम शर्मा


स्वप्न पर महान व्यक्तियों के विचार.

स्वप्न पर महान व्यक्तियों के विचार
Dreams Quotes in Hindi

Make your dreams come true
स्वप्न पर महान व्यक्तियों के विचार 

Quote 1 : All men of action are dreamers.
In Hindi : 
सभी कर्मठ व्यक्ति स्वप्नद्रष्टा होते हैं.
James Huneker जेम्स हुनैकर 
Quote 2 : All our dreams can come true, if we have the courage to pursue them.
In Hindi : 
हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं , यदि हम उन्हें पूर्ण करने का साहस दिखाएं तो .
Walt Disney वाल्ट डिज़नी
Quote 3 : Dream no small dreams for they have no power to move the hearts of men.
In Hindi : 
छोटे सपने मत देखिये ,उनमे इंसान को झकझोरने की शक्ति नहीं होती.
Johann Wolfgang von Goethe जोहन वोल्फगैंग वोन गोएथे 
Quote 4 : Dream in a pragmatic way.
In Hindi : 
व्यवहारिक रूप में सपने देखिये.
Aldous Huxley अल्दोउस हक्सले 
Quote 5 : Dream and give yourself permission to envision a You that you choose to be.
In Hindi : 
सपने देखिये और खुद को अपनी कल्पना में  वैसा दिखने की अनुमति दीजिये जैसा आप बनना चाहते हैं.
Joy Page जॉय पेज 
Quote 6 : Dreaming or awake, we perceive only events that have meaning to us.
In Hindi : 
सपने में या हकीकत में , हम उन्ही चीजों को देखते हैं जो हमारे लिए अर्थपूर्ण हो.
Jane Roberts जैन राबर्ट्स 
Quote 7 : Every great dream begins with a dreamer. Always remember, you have within you the strength, the patience, and the passion to reach for the stars to change the world.
In Hindi : 
हर एक महान सपने की शुरुआत एक स्वप्नद्रष्टा से होती है. हमेशा याद रखिये, आपके अन्दर वो ताकत है,धैर्य है, और जज़्बा है कि आप सितारों को छू सकें और इस दुनिया को बदल दें.
Harriet Tubman हैरीयत टब्मैन 
Quote 8 : You have to dream before your dreams can come true.
In Hindi : 
इससे पहले कि आपके सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे.
Abdul Kalam अब्दुल कलाम 
Quote 9 : The world needs dreamers and the world needs doers. But above all, the world needs dreamers who do.
In Hindi :
दुनिया को सपने देखने वाले चाहिए और दुनिया को काम करने वाले चाहिए. लेकिन सबसे ज्यादा दुनिए को  ऐसे सपने देखने वाले चाहिए जो काम करते हों.
Sarah Ban Breathnach सारा बैन ब्रैथ्नैच 
Quote 10 : The best way to make your dreams come true is to wake up.
In Hindi : 
सपनो को सच करने का सबसे अच्छा तरीका है कि जाग जाओ.
Paul Valery पॉल वैलेरी 
Quote 11 : Judge of your natural character by what you do in your dreams.
In Hindi : 
आप अपने सपनो में क्या करते हैं इससे अपने चरित्र  को  आंक सकते हैं.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो एमर्सन 
Quote 12 : It takes a lot of courage to show your dreams to someone else.
In Hindi : 
अपने सपने दूसरों को दिखाने के लिए बहुत साहस चाहिए होता है.
Erma Bombeck एरमा बोम्बेक 
Quote 13 : In dreams begins responsibility.
In Hindi : 
सपनो में जिम्मेदारी की शुरआत होती है.
William Butler Yeats विल्लियम बटलर इट्स 
Quote 14 : I challenge you to be dreamers; I challenge you to be doers and let us make the greatest place in the world even better.
In Hindi : 
मैं तुम्हे सपने देखें की चुनौती देता हूँ, मैं तुम्हे कर्म करने की चुनौती देता हूँ, आओ हम इस दुनिया कि सबसे अच्छी जगह को और भी बेहतर बना दें.
Brian Schweitzer ब्रायन स्वेत्ज़र 
Quote 15 : Great dreams of great dreamers are always transcended.
In Hindi : 
महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं.
Abdul Kalam अब्दुल कलाम 
Quote 16 : God’s gifts put man’s best dreams to shame.
In Hindi : 
ईश्वर का दिया तोहफा इंसान के सबसे अच्छे सपनो को भी शर्मिंदा कर देता है.
Elizabeth Barrett Browning एलिज़ाबेथ बैर्रेट ब्राउनिंग 
Quote 17 : Each man should frame life so that at some future hour fact and his dreaming meet.
In Hindi : 
हर एक व्यक्ति को अपनी ज़िन्दगी ऐसे जीनी चाहिए कि भविषया में कहीं ना कहीं उसके सपने और हकीकत मिल जायें.
Victor Hugo विक्टर  ह्यूगो 
Quote 18 : Dreams will get you nowhere, a good kick in the pants will take you a long way.
In Hindi : 
सपने आपको कहीं नहीं ले जायेंगे , पीछे पड़ी एक लात आपको बहुत आगे ले के जाएगी.
Baltasar Gracian बाल्त्सर ग्रेशियन 
Quote 19 : Dreams have only one owner at a time. That’s why dreamers are lonely.
In Hindi : 
एक वक़्त में किसी सपने का एक ही मालिक होता है. इसीलिए सपने देखने वाले अकेले होते हैं.
Erma Bombeck एरमा बोम्बेक 
Quote 20 : Dreams are today’s answers to tomorrow’s questions.
In Hindi : 
सपने, कल के प्रश्नों के लिए आज के उत्तर हैं.
Edgar Cayce एडगर कैसी 
Quote 21: Dreams are necessary to life.
In Hindi :
 ज़िन्दगी के लिए सपने ज़रूरी है.
Anais Nin ऐनिस निन